एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी और बीआर फिल्म्स के क्रिएटिव प्रोड्यूसर जूनो चोपड़ा मिलकर 1980 में रिलीज हुई क्लासिकल फिल्म ‘द बर्निंग ट्रेन’ का रीमेक बनाएंगे। इस फिल्म का निर्देशन रवि चोपड़ा ने किया था और अब उनके बेटे ही इसका रीमेक बनाएंगे।
इस बारे में बुधवार को फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी। फिलहाल फिल्म के डायरेक्टर और स्टारकास्ट का नाम तय नहीं हुआ है। ये फिल्म साल के अंत तक फ्लोर पर चली जाएगी।

फिल्म के बारे में बताते हुए भगनानी ने कहा, ‘द बर्निंग ट्रेन एक ऐसी फिल्म है जिसे देखते हुए मैं बड़ा हुआ हूं और मुझे यकीन है कि हम में से बहुतों ने ऐसा किया है।
यह बॉलीवुड की एक क्लासिक है और मैं अपने प्रिय मित्र जूनो के साथ काम करने और उस जादू को रिक्रिएट करने को लेकर रोमांचित हूं, जो रवि चोपड़ा सर ने सालों पहले किया था। फिल्म की आत्मा को जीवित रखने के लिए हम अपना सब कुछ देने को तैयार हैं।’
