मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने पुणे के सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को देश का पहला वीमेन मेडिकल कॉलेज खोलने की अनुमति दे दी है।
जिसके बाद अब साल 2020-21 को लिए पुणे में पहला वीमेन मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। कॉलेज के हेल्थ साइंस विभाग के डीन डॉ.राजीव येरावडेकर ने बताया कि सिम्बायोसिस मेडिकल कॉलेज फॉर वीमेन (एसएमसीडब्ल्यू) नामक इस कॉलेज में करीब 150 स्टूडेंट्स को एडमिशन दिया जाएगा।

एसएमसीडब्ल्यू देश को पहला ऐसा मेडिकल कॉलेज होगा जो मुफ्त में मेडिकल की पढ़ाई कराएगा। यहां के हर स्टूडेंट को कॉलेज के पहले दिन समाज के साथ जुड़ने की प्रतिज्ञा दिलाई जाएगी। इसके कैंपस सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, पुणे में बनाया जाएगा।
देश की पहली महिला डॉक्टर आनंदीबाई जोशी से प्रेरित होकर इस कॉलेज को महिला सशक्तिकरण और इस क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को और बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसका निर्माण किया जा रहा है।
