बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण खूबसूरत और टैलेंटेड होने के साथ ही काफी स्टाइलिश भी हैं। डिजाइनर ड्रेस हो या एथिनिक वियर बॉलीवुड की मस्तानी हर आउटफिट के साथ न्याय करती नजर आती हैं।

पिछले दिनों विदेश तक में उनके स्टाइल सेंस की तारीफ हो रही थी। जब वो एक इवेंट में पहुंची थी। भले ही उनका स्टाइल सेंस कमाल का हो लेकिन दीपिका शादी के बाद से बोल्ड लुक से दूरी बनाकर चल रहीं थी।

पिछले दिनों एक मैगजीन के फोटोशूट में उनका बोल्ड लुक काफी सुर्खियां बटोर रहा है। मैगजीन ऐली के लिए कराए फोटोशूट में दीपिका पादुकोण समुंदर किनारे हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं। वहीं लेटेस्ट फोटोशूट में दीपिका का स्विमसूट लुक काफी बोल्ड है। पूल के किनारे पानी में बैठी दीपिका ने पीले रंग का फुल स्लीव टॉप पहन रखा है।

वहीं दूसरी तस्वीरों में दीपिका ने मल्टीकलर का फुल स्लीव का बॉडीसूट पहना है। जिस पर नेकलाइन और कमर पर लेस वर्क किया गया है। इस बॉडीसूट में टेल भी बनी है।
