रियलमी 6 सीरीज के लेटेस्ट डिवाइस 6i को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने रियलमी 6 आई स्मार्टफोन के लिए आधिकारिक टीजर जारी किया है। टीजर के मुताबिक, कंपनी ने इस फोन को 17 मार्च के दिन म्यांमार में पेश करेगी।
कंपनी ने अब तक इस फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं दी है। इसके अलावा यूजर्स को अगामी रियलमी 6 आई स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर और दमदार बैटरी का सपोर्ट मिल सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी रियलमी 6 आई की कीमत बजट रेंज (9 से 10 हजार रुपये के बीच) में रखेगी। इसके अलावा ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट मिल सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन में 6.4 इंच का एचडी डिस्प्ले देगी, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। इसके साथ ही यूजर्स को इस फोन में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा।
अब तक रियलमी 6 आई के कैमरा की जानकारी नहीं मिली है। उम्मीद की जा रही हैं कि इस फोन के रियर में तीन कैमरे दिए जाएंगे और एक कैमरा फ्रंट में मौजूद होगा।
