को’रोना वा’यरस इस वक्त चीन के अलावा अन्य देशों में पूरी तरह से फैल चुका है। इस वा’यरस की वजह से एपल और सैमसंग जैसी बड़ी कंपनियों को बहुत नुकसान हुआ है, तो दूसरी तरफ कई बड़े इवेंट भी र’द्द हुए हैं। इसी बीच दुनिया की दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल ने बेंगलुरु स्थित ऑफिस में कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है।
कंपनी ने इस वा’यरस को फैलने से रोकने के लिए यह कदम उठाया है। वहीं, गूगल का कहना है कि हमने यह फैसला स्वास्थ्य अधिकारियों की सलाह को ध्यान में रखकर लिया है।

गूगल के बेंगुलुरु स्थित ऑफिस में एक कर्मचारी को’रोना वा’यरस की च’पेट में आ गया है, जिसे जांच के बाद आइसोलेशन सेल में भेज दिया गया है।
को’रोना के चलते ट्विटर ने भी कुछ दिनों पहले अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा था। वहीं, ट्विटर ने अपने ब्लॉग में कहा है कि सभी कर्मचारी घर से काम करें।
