
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : प्रभारी जिलाधिकारी उज्ज्वल कुमार सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में कोरोना वाय’रस के संदर्भ में गठित जिलास्तरीय टा’स्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में प्रभारी डीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के प्रति काफी भ्रां’तियां भी फै’ल रही है जिसके कारण स्थिति चिं’ताजनक ना हो इसलिए लोगों को इसके प्रति जाग’रूक करना आवश्यक है।

उन्होंने इस बात पर बल दिया की कोरोना वाय’रस से घब’राने की जरूरत नहीं है । इस बी’मारी से ब’चाव हेतु सिर्फ एह’तियात बर’तने की आवश्यकता है। निचले स्तर तक लोगों को जाग’रूक करने की आवश्यकता है और फैली भ्रां’तियों को दूर करना भी है। उन्होंने कहा की वर्तमान में कोरोना वाय’रस विश्व के लगभग 125 देशों में अपनी पहुंच बना चुका है। भारत में भी इसके कई संदि’ग्ध मरी’ज पाए गए हैं।

भारत सरकार के साथ-साथ बिहार सरकार द्वारा भी इसके रोकथा’म पर एडवाइजरी जारी किए गए हैं। मुख्य सचिव, की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति के माध्यम से मॉनि’टरिग की जा रही है। जिला स्तर पर कोरोना वाय’रस से बचा’व के लिए जिला टास्क फो’र्स का गठन किया गया। जिसमें सभी संबंधित विभागों को इसमें सम्मिलित किया गया है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज विभाग जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लोगों को जाग’रूक करें। शिक्षा विभाग का दायि’त्व होगा कि शिक्षकों के द्वारा छात्र-छात्राओं को समु’चित जानकारी दी जाए।

आंगनबाड़ी केन्द्रों, आशा, एएनएम एवं अन्य स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को कोरोना वाय’रस के प्रति जाग’रूक किया जाए। पुलिस अधीक्षक चौकीदार के माध्यम से भी इस संबंध में लोगों को जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी मीडिया के माध्यम से एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के द्वारा लोगों में भ्रांति’यां के संदर्भ में प्रचार-प्रसार कराते हुए जाग’रूक करेंगे।

सिविल सर्जन मुजफ्फरपुर ने कोरोना वाय’रस के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि अभी तक नोवेल कोरोना वाय’रस के जो लक्ष’ण पाए गए हैं, उसमें तीव्र बु’खार, खां’सी और सांस लेने में दि’क्कत प्रमुख है। भारत में संदि’ग्ध रोगियों की पहचान सर्विलेंस से की जा रही है। अभी तक इस वाय’रस के फै’लने का माध्यम/सा’धन की स्पष्ट जानकारी नहीं है। यह एक नया वि’षाणु है। ऐसा माना जा रहा है कि संक्र’मित व्यक्ति के खां’सने या छीं’कने से यह फै’लता है। इससे ब’चाव का सबसे अच्छा तरीका संक्र’मण से बचना है।

साबुन से बार-बार हाथ धोएं, खां’सते और छीं’कते समय मुंह को ढंक लें। खुद की निग’रानी करना है। यदि बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम सांस लेने में परेशानी हो, अगर इनमें से कोई ल’क्षण हो तो नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जांच कराएं। सिविल सर्जन मुजफ्फरपुर ने बताया कि कोरोना वाय’रस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। इसके लिए प्रारंभिक तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है।

इस क्रम में सदर अस्प’ताल में छह विशेष बेड तैयार कर रखा गया है । वही एसकेएमसीएच में कोरोना के मरीजों के लिए 10 बेड की व्यवस्था की गई है। प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर आशा और एएनएम के माध्यम से लोगों को जाग’रूक भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक चार संदि’ग्ध मरी’जों की जां’च की गई है। जिनका रिपोर्ट नेगि’टिव है। बैठक में , जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी-आईसीडीएस जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सहित जिला टास्क फो’र्स के सभी सदस्य उपस्थित थे।

