को’रोना वा’यरस को लेकर भारत सरकार की तरफ से जारी नए दिशा निर्देशों का असर डिजनी इंडिया की देश में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भी पड़ा है।
शुक्रवार दोपहर बाद यहां मुंबई के एक पांच सितारा होटल में होने वाली इस कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया गया है। इस बाबत भेजे गए निमंत्रण में कहा गया था कि डिजनी इस कांफ्रेस में भारत में मनोरंजन की एक नई क्रांति का एलान करने वाला था।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के को’रोना वा’यरस सं’क्रमण को महामा’री घोषित किए जाने के बाद भारत सरकार ने सारे टूरिस्ट वीजा रद्द कर दिए हैं।
बताया जाता है कि इसकी वजह से डिजनी के कुछ शीर्ष अधिकारियों को इस कॉन्फ्रेस के लिए भारत आना स्थगित हो गया। डिजनी ने पिछले कुछ साल से एशिया प्रशांत क्षेत्र में अपनी उपस्थिति मजबूत करने के लिए काफी प्रयास किए हैं।
