को’रोना वा’यरस के प्रकोप के कारण सलमान और ऋतिक ने रद्द किया अंतराष्ट्रीय टूर

ऑनलाइन रिपोर्टों के अनुसार फिल्म अभिनेता सलमान खान और ऋतिक रोशन ने अपने अंतर्राष्ट्रीय टूर को’रोना वा’यरस के प्रकोप के कारण र’द्द कर दिया है। हॉलीवुड और बॉलीवुड को’रोना वा’यरस के कारण थम से गए हैं।

अपने नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों और मंत्रियों को विदेश दौरों पर प्रतिबंध लगा दिया है। दुनिया भर में वा’यरस के च’पेट में आने के ड’र से लोग अपने अंतरराष्ट्रीय अवकाश और यात्रायें रद्द कर रहे हैं।

add १

जैसा कि COVID-19 दुनिया भर में फैल गया है। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और सलमान खान ने भी अपने आगामी अंतर्राष्ट्रीय टूर को रद्द कर दिया है। ऑनलाइन रिपोर्टों के अनुसार सुपर 30 अभिनेता अपने 9-दिवसीय टूर रद्द कर दिया हैंl इसमें उन्हें शिकागो, न्यू जर्सी, डलास, सैन जोंस, वाशिंगटन और अटलांटा जैसे शहरों में अपने अमेरिकी प्रशंसकों से मिलने और उन्हें बधाई देने जाना था। यह दौरा 10 अप्रैल से शुरू होने वाला था।

एक करीबी सूत्र ने मुंबई मिरर को बताया, ‘वैश्विक स्वास्थ्य परिदृश्य सामान्य होने पर ऋतिक और आयोजक नई तारीखों को बताएंगे। यह दौरा तब तक के लिए स्थगित है।’

दूसरी तरफ सलमान खान अमेरिका और कनाडा का दौरा स्थगित कर दिया है। सलमान के प्रबंधक ने मिरर को बताया, ‘अभी यात्रा करना उचित नहीं है। हम नई तारीखों की घोषणा जल्द करेंगे।’ दबंग अभिनेता को अटलांटा, न्यू जर्सी, डेट्रायट, बोस्टन, टोरंटो, डलास, ह्यूस्टन, सैन जोन्स और सिएटल में अपने प्रशंसकों के लिए टूर करना था।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading