BETTIAH : लकड़ी तस्करों द्वारा वन कर्मी की हत्या, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

VALMIKINAGAR : लकड़ी के तस्करों के मंसूबे कितने परवान पर है इसका एक वाकया शनिवार को देर शाम देखने को मिला, जब तस्करों ने वन विभाग के एक सिपाही को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, जिनकी बाद में मृत्यु हो गई। बता दें कि अमरेश चौधरी की अगुवाई में वाल्मीकि नगर के जंगल में लकड़ी तस्करों को देखा और उन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन तस्करों ने अमरेश चौधरी पर हमला कर दिया। बड़ी बात यह है कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर बिहार के सारे आलाधिकारी मौजूद थे।

दरअसल इस क्षेत्र में अभी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दौरा चल रहा है जो शनिवार की देर शाम ही यहां पहुंचे हैं। उनके साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह में मौजूद नीतीश कुमार बगहा पुलिस जिले के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र की यात्रा पर हैं।बताया जा रहा है कि अमरीश चौधरी के नेतृत्व में सेक्टर 29 में वीटीआर की एक टीम गश्त कर रही थी तभी उनकी नजर एक गिरोह पर पड़ी जो लकड़ी की तस्करी कर रहे थे।

टीम ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की,लेकिन लकड़ी तस्करों ने हथियारों से उन पर हमला बोल दिया,जिसमें अमरीश चौधरी घायल हो गये।उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें एमजेके अस्पताल बेतिया रेफर किया, लेकिन उनकी जान बच न सकी। इधर तस्कर गंडक नदी को पार कर नेपाल भागने में कामयाब रहे। वन विभाग की टीम ने दावा किया है कि तस्करों की पहचान कर ली गई है।

बता दें कि लकड़ी के तस्करों द्वारा वन कर्मी पर यह हमला उस वक्त हुआ जब मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ मंत्री इस क्षेत्र की यात्रा पर वहीं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर्यावरण और वन मंत्रालय भी संभालते हैं, ऐसे में इस घटना ने लोगों को चौंका दिया। घटना के बाद से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर इस क्षेत्र में फिलहाल इतनी सुरक्षा व्यवस्था है फिर भी तस्करों ने ऐसी घटना को कैसे अंजाम दे दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading