BSNL ने SBI के साथ लॉन्च किया डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म ‘Bharat InstaPay’

भारत संचार निगम लिमिटेड ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म ‘भारत इंस्टापे’ लॉन्च किया है। भारत इंस्टापे के जरिए BSNL के पार्टनर कंपनी के ऑफिस गए बिना जरूरी पेमेंट कर सकेंगे, हालांकि इसके लिए एक बार ऑनलाइन वेरिफिकेशन करवाना होगा।

add १

BSNL ने भारत इंस्टापे का पोर्टल लॉन्च कर दिया है। BSNL के भारत इंस्टापे प्लेटफॉर्म पर पेमेंट के लिए चैनल पार्टनर्स को एक खास कोड मिलेगा जो कि उसकी आईडी होगी।  अपने पेमेंट प्लेटफॉर्म को लेकर बीएसएनएल का मकसद पार्टनर के काम को आसान करना है।

भारत इंस्टापे के जरिए पार्टनर्स समय पर पेमेंट कर सकेंगे। ऐसे में ऑफिस जाने में उनका वक्त जाया नहीं होगा। इसकी लॉन्चिंग पर डायरेक्टर विवेक बंजाल ने कहा कि कंपनी अपने बिजनेस पार्टनर की सुविधा के लिए लगातार काम कर रही है।

add

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.