
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर की नगर थाना पुलिस नें एटीएम फ्रॉड गिरोह के आठ शातिर सदस्यों को गिफ्तार कर लिया है। तलाशी के दौरान इनके पास से भारी मात्रा में एटीएम कार्ड बरामद किये गये हैं।

एटीएम फ्रॉड गिरोह के सदस्य भोले भाले लोगो को झांसा देकर उनके खाते से रुपये निकाल लेते थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की नगर थाना इलाके के शुक्ला रोड में एक नर्तकी के ठिकाने पर कुछ अपराधी जुटे हैं। पुलिस नें त्वरित कार्रवाई करते हुये इलाके की घेराबंदी कर छापामारी की और आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस इन सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के आधार पर पुलिस इनकी निशानदेही पर अन्य स्थानों पर छापेमारी कर रही है।