SHEOHAR : सर्वेवेद महाग्रंथ की निकाली गई शोभा यात्रा

SHEOHAR : विश्व शांति एवं मानव के सुख शांति हेतु ब्रह्मविद्या विहंगम योग के तत्वाधान में सर्वेवेद महाग्रंथ शोभायात्रा शहर में निकाली गई।
ब्रह्मविद्या विहंगम योग के मार्गदर्शक योगेंद्र प्रसाद गुप्ता एवं जिला संयोजक राजेश कुमार उर्फ राजू जी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में यह शोभायात्रा शिवहर शहर के मथुरापुर कहतरवा पंचायत के फतेहपुर गांव के संजीव कुमार टुन्नू जी के आवास से निकाली गई जो शहर के विभिन्न चौक चौराहा से होते हुए पुनः उसी जगह पहुंचा।

शोभा यात्रा का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति के लिए कल्याणनार्थ हेतु तथा मानव को सुख शांति का मुख्य उद्देश्य था।
ब्रह्मविद्या विहंगम योग के मार्गदर्शक योगेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया है कि यह शोभा यात्रा प्रत्येक तीन महीना तथा आस्था के ऊपर निर्भर करता है।

शोभा यात्रा के बाद फतेहपुर में ही संजीव कुमार टुन्नू के आवास पर सर्वेवेद का अखंड पाठ 15 घंटे तक होगा, कल 19 नवंबर को सुबह 8:00 बजे या अखंड पाठ का समापन होगा तथा सुबह 10 बजे ही वैदिक हवन यज्ञ कार्यक्रम होगा तथा 12 बजे दोपहर में सत्संग का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading