बॉलीवुड अदाकारा सारा अली खान इन दिनों वाराणसी में हैं जहां वो फिल्म ‘अतरंगी रे’ की शूटिंग कर रही हैं। इस बीच सारा मां गंगा की आरती करने पहुंचीं।

खास बात ये रही कि यहां सारा अकेले नहीं बल्कि उनकी मां अमृता सिंह भी उनके साथ थीं। गंगा आरती के बाद सारा शॉपिंग करने निकल पड़ीं। सारा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जहां सारा गलियों में शॉपिंग करती नजर आ रही हैं।

यहां सारा एक दुकान के बाहर लगे शॉल को देख रही होती हैं। फिर कैमरे की ओर रुख करके अपने अंदाज में नमस्ते बोलती हैं। वो बताती है कि उन्हें खुद भी चूड़ियां पसंद हैं और वो खरीदेंगी भी। संकरी सी गली में सारा जब ये वीडियो बनाती हैं तो उनके आस-पास से कई लोग गुजरते हैं। हालांकि इस दौरान उन्हें कोई पहचान नहीं पाता है।