इस एक्ट्रेस को बिग बी ने लिखा खत, गुलदस्ता भेजकर बढ़ाया हौसला

बॉलीवुड के शहंशाह यानी की अमिताभ बच्चन केवल बॉलीवुड पर ही नहीं बल्कि हर किसी के दिल पर भी राज करते हैं। अमिताभ हमेशा इंडस्ट्री में आए नए कलाकारों की हौसला अफजाई करते रहते हैं। हाल ही में भी अमिताभ ने ऐसा ही कुछ किया है।

अमिताभ केवल नए कलाकारों का ही नहीं बल्कि हर उस कलाकार का उत्साहवर्धन करते हैं जो किसी भी फिल्म में अपना बेहतरीन प्रदर्शन देता है। अमिताभ खुद अपने हाथ से खत लिखकर और गुलदस्ता भेजकर कलाकारों की हौसला अफजाई करते हैं। ऐसे में हाल ही में अमिताभ ने एक फिल्मी कलाकार का उत्साहवर्धन किया है। ये कलाकार हैं फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ फिल्म में इरफान की बेटी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री राधिका मदान।

add १

इस फिल्म में अमिताभ को राधिका की एक्टिंग बेहद पसंद आई जिसके चलते उन्होंने राधिका को अपने हाथों से एक चिट्ठी लिखी और गुलदस्ते के साथ राधिका के घर पर भेजी। इस चिट्ठी को पाकर राधिका भी फूली नहीं समाईं और सोशल मीडिया पर इस चिट्ठी को साझा किया।

add

राधिका ने चिट्ठी और गुलदस्ते की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या कहूं या लिखूं… मैं निःशब्द हूं और बहुत-बहुत अभिभूत हूं, अमिताभ बच्चन सर से इसे प्राप्त करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है।’ आगे राधिका लिखती हैं, ‘अपनी हर फिल्म की रिलीज के बाद मैं हमेशा इस बात की कल्पना करती थी कि मेरे दरवाजे की घंटी बज रही है और वहां खड़ा शख्स कह रहा है, अमिताभ बच्चन सर ने आपके लिए फूल और एक नोट भेजा है। और मैं उसके बाद बेहोश हो जाती हूं। लेकिन शुक्र है कि जब वास्तव में मुझे ये मिला तो मैं बेहोश नहीं हुई। मैं बस कुछ सेकंड्स के लिए स्तब्ध रह गई थी। आंखों में आंसू और आभार के साथ। मेरे सपने को सच करने के लिए आपको धन्यवाद सर। इसने मुझे और भी ज्यादा कड़ी मेहनत करने के अलावा और ज्यादा ईमानदार परफॉर्मेंस के जरिए अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए प्रेरित किया है।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading