को’रोना वा’यरस के बढ़ते क’हर की वजह से वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने को’रोना वा’यरस को महामा’री घोषित कर दिया है। को’रोना वा’यरस की वजह से कई इवेंट, अवॉर्ड फंक्शन, इंटरव्यू, शूटिंग शेड्यूल और फिल्म रिलीज कैंसल कर दिए गए हैं। विश्व संगठनों से लेकर सभी देशों की सरकार को’रोना वा’यरस के लिए कई कदम उठा चुकी हैं। इसी बीच, डब्ल्यूएचओ ने ‘सेफ हैंड्स’ नाम का एक अवेयरनेस कैंपेन स्टार्ट किया है, जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरुक किया जा सके।

डब्ल्यूएचओ ने अवेयरनेस फैलाने के लिए एक कैंपेन चलाया है, जिसका नाम है ‘सेफ हैंड्स’। इस चैलेंज में वा’यरस से बचने के लिए हाथ धोने का एक वीडियो शेयर करना है, जिसमें बताया गया हो कि आखिर हाथ धोने का सही तरीका क्या है। अब डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर जनरल Tedros Adhanom Ghebreyesus ने दुनियाभर के कई सेलेब्स को इसके लिए नॉमिनेट किया है।

इसी क्रम में डायरेक्टर जनरल ने दुनियाभर में अपनी खास पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण को भी इसमें टैग किया है। साथ ही उन्होंने वीडियो शेयर करने के बाद तीन और लोगों को भी इससे जोड़ने के लिए कहा है। डायरेक्टर जनरल ने ट्विटर पर प्रिंयका और दीपिका को टैग किया है।