को’रोना के कारण बॉलीवुड बंद, 31 मार्च तक नहीं होगी कोई शूटिंग

मुंबई में फिल्म निर्माण की सारी गतिविधियां को’रोना वा’यरस के सं’क्रमण को देखते हुए रोक देने का फैसला लिया गया है। रविवार को मुंबई में फिल्म निर्माताओं, फिल्म निर्देशकों और फिल्म कारीगरों की यूनियनों की संयुक्त बैठक में ये फैसला लिया गया।

को’रोना वा’यरस का सं’क्रमण भारत में दूसरे चरण में है और इसे तीसरे चरण में पहुंचने से रोकने के लिए पूरे महाराष्ट्र के स्कूल, सिनेमाघर, रंगशालाएं, शॉपिंग मॉल्स व क्रीडा संकुल पहले से ही बंद किए जा चुके हैं।

इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इम्पा), वेस्टर्न इंडिया फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (डब्लूआईएफपीए), इंडियन फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स काउंसिल (आईएफटीपीसी), इंडियन फिल्म एंड टीवी डायरेक्टर्स एसोसिएशन (इफ्टडा) और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एमप्लाईज (एफडब्लूआईसीई) की रविवार में मुंबई में हुई संयुक्त बैठक में कोरोना कोविड 19 वाय’रस के भारत में लगातार फैलते जाने की स्थिति पर चर्चा की गई।

add १

चर्चा के दौरान सभी संगठनों के प्रनितिधियों ने ये माना कि इन हालत में शूटिंग जारी रखना ठीक नहीं है क्योंकि हर फिल्म, टीवी या वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान सैकड़ों लोग तक एक साथ मौजूद रहते हैं।इस बैठक में सर्व सहमति से ये फैसला लिया गया कि सभी तरह की फिल्मों, सीरियलों और वेब सीरीज की शूटिंग 19 मार्च से पूरी तरह बंद कर दी जाएगी।

कोई भी कलाकार, कारीगर, निर्माता या निर्देशक इस दौरान बंद स्टूडियो में या किसी खुली लोकेशन पर किसी तरह की शूटिंग नहीं करेगा। सोमवार से बुधवार तक का समय इन लोगों को अपना मौजूदा काम समेटने के लिए दिया गया है और कहा गया है कि इस दौरान भी सरकार की तरफ से सुझाए गए सारे स्वास्थ्य निर्देशों का शूटिंग स्थल पर अनुपालन किया जाए।

हिंदी सिनेमा में एक साथ सारी शूटिंग रोकने का ये फैसला अभी 31 मार्च तक जारी रहेगा। ये सारे संगठन एक बार फिर 30 मार्च को संयुक्त बैठक करेंगे। इस बैठक में शूटिंग एक अप्रैल से शुरू करने या ये बंदी आगे भी जारी रखने के बारे में फैसला लिया जाएगा। बैठक के बाद सभी संगठनों की तरफ से एक संयुक्त बयान भी जारी किया गया है।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.