लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A11

कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने ए सीरीज के लेटेस्ट डिवाइस ए11 को वियतनाम में लॉन्च किया है। इस फोन को कंपनी की आधिकारिक साइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है। यूजर्स को गैलेक्सी ए11 स्मार्टफोन में 4,000 एमएएच की बैटरी, दमदार प्रोसेसर और तीन कैमरे मिले हैं।

कंपनी ने इस फोन को 2 जीबी और 3 जीबी रैम वेरिएंट के साथ बाजार में उतारा है। हालांकि, अब तक दोनों वेरिएंट की कीमत की जानकारी नहीं मिली है।

add १

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.4 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1560 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए दमदार प्रोसेसर दिया गया है, लेकिन अब तक इसके नाम का खुलासा नहीं हुआ है। वहीं, इस फोन को ब्लैक, व्हाइट, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा।

कंपनी ने इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का पंचहोल कैमरा मिला है।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.