एक तरह जहां गूगल को’रोना वा’यरस ट्रैकिंग वेबसाइट पर काम कर रहा है, वहीं माइक्रोसॉफ्ट ने को’रोना वा’यरस को ट्रैक करने वाली वेबसाइट लॉन्च कर दी है। COVID-19 को ट्रैक करने वाली वेबसाइट का निर्माण माइक्रोसॉफ्ट की बिंग टीम ने किया है।
को’रोना वा’यरस के संक्रमण को ट्रैक करने वाली जिस वेबसाइट को माइक्रोसॉफ्ट ने तैयार किया उसका यूआरएल bing.com/covid है। इस यूआरएल पर जाकर आप पूरी दुनिया में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण का अपडेट ले सकते हैं।

इस वेबसाइट पर जाने पर आपको इस बात की जानकारी मिलेगी कि पूरी दुनिया में इस वक्त कितने लोग को’रोना से पीड़ित हैं और कितने लोगों को बचाया जा चुका है। इसके अलावा इस वेबसाइट पर यह भी जानकारी मिलेगी कि को’रोना के कारण कितने लोगों की मौ’त हुई है।
माइक्रोसॉफ्ट की कोरोना ट्रैकर वेबसाइट के मुताबिक खबर लिखे जाने तक पूरी दुनिया में 169,657 लोग संक्रमित हैं और 77,761 लोगों को बचाया जा सका है, जबकि 6,516 लोगों की मौत हो चुकी है। इस वेबसाइट पर आप किसी देश के नक्शे पर क्लिक करके उस देश में कोरोना वायरस की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
