PATNA : NH 30 पर सड़क दुर्घटना में युवक की मौके पर मौत

PATNA : पटना सिटी में सड़क हादसे में 15 साल के लड़के की मौत हो गयी है. बता दें कि हादसे के बाद लोगों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि लोगों ने स्टेट हाइवे सड़क पर शव को रख कर किया सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया. आक्रोशित लोगों ने इसको लेकर खूब बखेड़ा खड़ा किया और चार लाख मुआवजे की मांग कर रहे हैं. बता दें कि घटना रविवार की है जब लड़का रोड क्रॉस कर रहा था. तभी अज्ञात वाहन ने उसे थोक दिया. जहां उसकी मौत हो गयी.

मामला फतुहा थाना के मकसूदपुर गांव का बताया जा रहा है. बीते रविवार की शाम फतुहा थाना के बुद्धदेव चक गांव के पास NH 30 फोरलेन सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत के बाद पोस्टमार्टम से शव घर पर आते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने मृतक चन्दन कुमार के घर मकसूदपुर गांव के पास स्टेट हाइवे सड़क पर शव को रख कर किया सड़क जाम कर हंगामा करने लगे.

लोगों ने मृतक के परिवार को चार लाख मुआवजे की मांग की. हालांकि मौके पर पुलिस पहुंचकर लोगों के समझाने में जुटी और प्रखंड अधिकारी द्वारा तत्काल बीस हजार रुपया दिलवाने का आश्वासन किया.

मृतक के परिजन ने बताया कि बीते रविवार को हादसे के बाद पहुंची पुलिस चार लाख देने आश्वासन पर शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गए थ. हालांकि अभी तक लोग सड़क पर डटे हुए हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.