MUZAFFARPUR : एटीएम फ्रॉड गिरोह के सदस्य को छुड़ाने के लिए फायरिंग

MUZAFFARPUR : काजीमुहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कलमबाग चौक के समीप एच डी एफ सी बैंक के पास ATM फ्रॉड का एक सदस्य पकड़ाया. अपने साथी को पकड़ाते देख कर दूसरे युवक ने उसे छुड़ा लिया और भागने के क्रम में दहशत फ़ैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करते हुए फरार हो गए.

दरअसल मामला लगभग दो महीने पहले गन्नीपुर निवासी एक व्यक्ति से धोखाधड़ी कर पैसे निकाल लिया था. जिसको आज उन्होंने देख कर पहचान कर पकड़ लिया. जिसके बाद उक्त युवक का दूसरा साथी फायरिंग कर छुड़ा कर भागने में सफल रहा। सूचना मिलने पर नगर डीएसपी व काजीमुहम्मदपुर थाना की पुलिस पहुँच सीसीटीवी फुटेज देख मामले की छानबीन में जुटी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.