SAMASTIPUR : अधिक आपराधिक मामले वाले थाने को एसपी हरप्रीत कौर ने किया चिह्नित

SAMASTIPUR : जिले में बढ़ते अपराध को देखते हुये अनुसंधान के लिये पुलिस मुख्यालय के आदेश पर एसपी हरप्रीत कौर ने जिले के छह थाने को अपराध में चिह्नित करते हुए अनुसंधान पदाधिकारी की नियुक्ति की है। जिसमें नगर थाना, मुफस्सिल, रोसड़ा, दलसिंहसराय, पटोरी व विभूतिपुर थाना को जिले में अपराध के मामले में अव्वल माना गया है। इसी को देखते हुए इन थानों में विधि व्यवस्था व अनुसंधान के लिये अलग से पदाधिकारियों की तैनाती की गयी है।

इस कड़ी में नगर थाना में अनुसंधान के लिए थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार, सब इस्पेक्टर शेखर प्रसाद व कामेश्वर शर्मा को लगाया गया है। मुफस्सिल थाना में थानाध्यक्ष हरिमोहन प्रसाद, सब इस्पेक्टर महेश पूर्वे, दिगंबर कुमार, नरेन्द्र कुमार सिंह व एएसआइ रामगती मांझी, विजय कुमार सिंह एवं अमानुल्लाह को लगाया गया है। इसी प्रकार रोसड़ा थाना में थानाध्यक्ष हरिनारायण सिंह, दारोगा विष्णुकांत सिंह व कृष्णकांत मंडल शामिल हैं।

दलसिंहसराय में थानाध्यक्ष नरेश पासवान, दारोगा अनिल कुमार, सुनील सिंह व खुशबुद्दीन शामिल हैं। पटोरी थाना में थानाध्यक्ष गगन कुमार सुधाकर, सब इस्पेंक्टर सुरेश प्रसाद एवं एएसआइ जैनेन्द्र शर्मा व कमलेश राय प्रभाकर शामिल हैं। बता दें की सूबे में बढ़ते अपराध को देखते हुये डीजीपी ने 341 थानों को अपराध प्रभावित घोषित किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.