SAMASTIPUR : तेजाब हमले में 3 लोग घायल

SAMASTIPUR : जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुर गांव में आज दो पक्षों में हुए विवाद में हुए तेजाब के हमले से कई लोग तेजाब से झुलस गए। इस तेजाब हमले में  तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। जिनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर में किया गया। तेजाब कांड में गंभीर रूप से झुलसे लोगों में मुन्ना कुमार, राकेश कुमार एवं निभा कुमारी काफी झूलस जाने के कारण स्थिति के नाजुकता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर रेफर किया गया।

उक्त मामले में राजेश कुमार ने थाना में आवेदन देकर निभा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए कुल 11 लोगों को आरोपित किया है। थाना में दिए आवेदन में उसने बताया निभा कुमारी के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया जा रहा था। वही निभा द्वारा विरोध करने एवं हल्ला करने पर परिवार  के अन्य सदस्य  दौड़ कर निभा के पास पहुंचा की तब तक आरोपी दूसरे पक्ष के लोग ने तेजाब से निभा सहित पूरे परिवार पर हमला कर दिया। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप जबकि अन्य  5 लोग भी तेजाब की छीटे से झुलस गए। वहीँ थाना प्रभारी महादेव कामत से दुरभाष पर सम्पर्क करने की कोशिश की गई परंतु थानाध्यक्ष द्वारा कॉल रिसिव नहीं किया गया जिसके कारण आरोपी के नाम का खुलासा नहीं हो सका।

वही इस दौरान हसनपुर पुलिस द्वारा उक्त मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया जिसमें दर्शन महतो एवं रामजीवन महतो इस मामले की पुष्टि ग्रामीण एवं वार्ड के वार्ड सदस्य ने कहा कि पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.