
ARRAH : अपराधियों ने एक बड़ी घटना का अंजाम भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा दलित बस्ती में युवक के सिर में गोली मारकर दिया है. जिस बस्ती में अफरा-तफरी का माहौल हो गया .लोग इधर-उधर भागने लगे.

पुलिस का सूचना के बाद नवादा थाना के थानाध्यक्ष सुबोध कुमार दल बल के साथ पहुंचे और जांच में जुट गए हैं. वहीं विवाद क्यों हुआ और कैसे हुआ किस कारण हुआ फिलहाल पता नहीं चल रहा है. वहीं स्थानीय अंजनी तिवारी ने बताया कि दो बाइक सवार अपराधी आए और युवक के सिर में गोली मारकर पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. युवा की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा गांव निवासी रामाशंकर तिवारी के पुत्र विश्वजीत तिवारी के रूप में हुआ है