
SHEOHAR : केंद्रीय समिति बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ पटना के आह्वान पर सोमवार को सरकार के द्वारा गृह रक्षकों की वेतन विधि सहित अन्य मांगों की स्वीकृति दिए जाने के समर्थन में जिले के होमगार्ड के जवानों ने जिला इकाई के अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में अपने संघर्ष के जीत की खुशी में विजय जुलूस निकाला ।

यह विजय जुलूस शिवहर होमगार्ड कार्यालय से शिवहर जीरोमाइल होते हुए समाहरणालय तक पहुंचा। जहां होमगार्ड के जवानों ने खुशी का इजहार किया।