
SHEOHAR : गेहूं के बीज नहीं है क्या करे किसान किसानों को गेहूं के बीज देने के लिए कृषि विभाग के द्वारा समय निर्धारित किया गया था । जिस समय पर किसान पहुंचे तो तो कृषि विभाग के कर्मी नदारद दिखे। जिसको देखकर किसान भड़क गए और हंगामा करने लगे। काफी देर हंगामा करने के बाद कोई विभागीय कर्मी नहीं पहुंचे । तो जिला कृषि विभाग के कार्यालय पहुंचे यहां जिला कृषि पदाधिकारी भी नहीं मिले ।

उसके बाद हम लोग अब जिलाधिकारी मिलने जा रहे हैं। प्रखंड कार्यालय पर हंगामा करने वाले किसान जय प्रकाश यादव , यादों साह , अविनाश सिंह आदि ने बताया कि हम लोगों को गेहूं का बीज देने हेतु समय निर्धारित किया गया था। शनिवार रविवार सोमवार को । आप लोगों को गेहूं का बीज दिया जाएगा। जब हम लोग समय पर पहुंचे तो बीज भी गोदाम में नहीं था ना कोई कृषि विभाग के कर्मी थे।

कार्यालय में ताला लगी हुई थी जिसको देखकर हम लोग हंगामा करने लगे। क्योंकि आज हम सब बड़ी आशा और उम्मीद के साथ कृषि कार्यालय पहुंचे थे। लेकिन हम लोगों को बीज नहीं मिला खेत तैयार है नवी नहीं है किसी तरह बीज मिलता तो बो देते ।
लेकिन क्या करें निराशा हाथ लगी । जैसा लगता है कृषि विभाग के अधिकारियों ने सारे बीज को बाजार में बेच दिया है। कोई अधिकारी इस संबंध में सुनने को तैयार नहीं है हम लोग जिलाधिकारी से मिलने जा रहे हैं।