काशी विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन को लेकर वि’वादों में सारा, विद्वानों ने इसे मंदिर की परंपरा के विपरीत बताया

बॉलीवुड अदाकारा सारा अली खान इन दिनों काशी विश्वनाथ मंदिर जाने की वजह से सुर्खियों में हैं। इस बीच सारा द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के स्पर्श दर्शन व पूजा पाठ करने वि’वाद उठ खड़ा हुआ है। काशी के विद्वानों ने इसे मंदिर की परंपरा के विपरीत बताया है।

add १

काशी विकास समिति ने अब इस आधार पर आपत्ति जताई है कि सारा अली खान गैर-हिंदू हैं।इस मामले में समिति के महासचिव चंद्र शेखर कपूर ने कहा है कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अनार्यों और गैर सनातनधर्मियों का प्रवेश पूरी तरह से निषिद्ध है। बावजूद इसके सारा अली खान ने रविवार को बाबा विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन किए।

add

सारा ने रविवार को बिना किसी पूर्व सूचना के काशी विश्वनाथ मंदिर में षोडशोपचार दर्शन पूजन किया था।दरअसल गैर सनातनी लोगों के लिए बाबा के मंदिर में केवल शिखर दर्शन की व्यवस्था है। समिति के महासचिव का कहना है कि मंदिर प्रशासन को इस मामले की जांच करानी चाहिए कि किसने सारा और उनकी मां अमृता सिंह को दर्शन-पूजन कराया। मंदिर प्रशासन को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए। मंदिर में लगे साइन बोर्ड पर यह साफ लिखा हुआ है कि मंदिर में ‘गैर-हिंदुओं’ का प्रवेश प्रतिबंधित है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.