बिहार में कई पदों पर सरकारी नौकरियां निकली हैं। इन विभिन्न पदों पर निकली रिक्तियों में वेतन मापदंड अलग-अलग हैं। कई पदों के लिए प्रति महीने 50 हजार रुपये तक का वेतन तय किया गया है।
बिहार में 54 पदों पर सरकारी नौकरियां निकली हैं। यहां बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति (बीएसएसएस ) ने 54 कार्यकारी सहायक, लेखाकार और विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरियां निकाली हैं।
यहां अकाउंट ऑफिसर (स्टेट) के लिए दो वैकेंसी निकली हैं। इन पदों पर चयन होने वाले अभ्यर्थी को प्रति महीने 50 हजार रुपये का वेतन मिलेगा।
इसी तरह से दो वैकेंसी अकाउंटेंट के लिए निकली हैं, जिसमें प्रति महीने 25 हजार रुपये का वेतन दिया जाएगा।
बिहार में कार्यकारी सहायक के लिए 12 वैकेंसी निकली हैं। इन पदों पर चयन होने वाले अभ्यर्थी को हर महीने 25 हजार रुपये मिलेंगे।
लेखा अधिकारी (राज्य) पोस्ट के लिए अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा टैली सॉफ्टवेयर का ज्ञान भी होना चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 21 से 37 साल के बीच होनी चाहिए।

इसी तरह से लेखाकार (राज्य) पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और टैली सॉफ्टवेयर का ज्ञान होना चाहिए।
कार्यकारी सहायक (राज्य) उम्मीदवार को भी किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अंग्रेजी टाइपिंग में न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट और हिंदी टाइपिंग न्यूनतम 20 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए। इन पदों के लिए आयु सीमा 21 से 37 वर्ष तय रखी गई है।
इन भर्तियों के लिए एससी/एसटी और जनरल के लिए अलग-अलग आवेदन शुल्क है।
इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है और 7 अप्रैल को आवेदन की आखिरी तारीख है।
5 मई को परीक्षा होगी।
