‘डेडपूल’ एक्टर रेयान रेनॉल्ड्स और उनकी पत्नी ब्लेक लाइवली को’रोना वा’यरस पी’ड़ितों की मदद करने आगे आए हैं। सेलेब कपल ने दो हंगर रिलीफ ऑर्गनाइजेशन्स को एक मिलियन डॉलर डोनेट किए हैं। अभिनेता ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सभी से स्वास्थ्य की चिंता करने की अपील की।

एक्टर ने लिखा कि, हम सभी जानते हैं कि को’रोना वा’यरस कितना खराब है। हम सभी जानते हैं कि कोविड 19 से बुजुर्गों और कम आय वाले परिवारों पर कितना गहरा प्रभाव पड़ा है। ब्लेक और मैं एक मिलियन डॉलर फीडिंग अमेरिका और फूड बैंक्स कनाडा को डोनेट कर रहे हैं।

अगर आप मदद कर सकें तो कीजिए क्योंकि इन संस्थानों को मदद की जरूरत है।वहीं, उन्होंने लोगों से सेहत का ख्याल करने की बात कही। साथ ही उन्होंने सलाह दी कि जो आइसोलेटेड हैं उन्हें कॉल करें, हो सकता है उन्हें आपकी जरूरत हो।