दुनियाभर में को’रोना वा’यरस को लेकर लोग द’हशत में हैं। इधर भारत में को’रोना वा’यरस मरीजों की संख्या बढ़कर 152 हो गई है। इस बीच बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने एक ट्वीट किया जिसमें नई दिल्ली एयरपोर्ट पर लोग चिल्ला रहे थे कि हमें मा’र डालो।
उनके इस ट्वीट के बाद बवाल मच गया।सोनी राजदान ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘नई दिल्ली इंटरनेशल एयरपोर्ट के टी-3 टर्मिनल पर आज। अब वो बाहर से आने वाले यात्रियों के पासपोर्ट ले रहे हैं और जब तक कि वो सारे टेस्ट पास नहीं कर लेते तब तक उनको वो पासपोर्ट वापस नहीं किए जा रहे हैं। यहां तक कि भारतीय यात्रियों को भी भारतीय पासपोर्ट के साथ एग्जिट करने की अनुमति नहीं मिल रही है।

यात्री पुलिस पर चिल्ला रहे हैं और कह रहे हैं कि हमें मार डालो।’सोनी राजदान के ट्वीट के कुछ देर बात इस वीडियो को डिलीट कर दिया गया।
इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारिक अकाउंट से सोनी राजदान को जवाब मिला कि ये वीडियो पुराना पुराना है। अब एयरपोर्ट पर सभी प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित किया जा चुका है। संचालन पूरी तरह से सामान्य है। इस ट्वीट के बाद सोनी राजदान ने माफी मांगते हुए लिखा, ‘इस वीडियो के लिए क्षमा करें, मैं इस उम्मीद में ऐसा कह रही हूं कि यह प्रक्रिया बेहतर तरीके से की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय कृपया ध्यान दें। यात्रियों से दोबारा माफी मांगती हूं।’
