स्वयंवर शो के फिनाले के शूट में शहनाज ने दूल्हा चुनने से किया इनकार

शहनाज कौर गिल और पारस छाबड़ा के शो ‘मुझसे शादी करोगे’ पर भी को’रोना वा’यरस का साया मंडरा रहा है। शो की शूंटिग कैंसिल कर दी गई है और सभी कंटेस्टेंट्स को वापस भेज दिया गया है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि फिनाले की शूटिंग के दौरान शहनाज ने अपना दूल्हा चुनने से इनकार कर दिया और वहां से चली गईं।

add १

इस बात का खुलासा स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में किया है। रिपोर्ट के मुताबिक ये सब तब हुआ जब शो के मेकर्स ने सभी कंटेस्टेंट्स को घर भेजने से पहले फिनाले शूट करने को कहा। इस दौरान शहनाज ने ऐसा कुछ कर दिया जिसे जानकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा।

add

फिनाले शूटिंग के दौरान शहनाज से उनका दूल्हा चुनने के लिए कहा गया। शहनाज स्टेज पर नाम लेने के लिए आगे बढ़ीं। तभी उन्होंने कहा- ‘मैं किसी को भी इसमें से अपने लिए दूल्हे के तौर पर नहीं चुनना चाहती क्योंकि मैं सिद्धार्थ शुक्ला से प्यार करती हू्। कोई भी उसकी जगह नहीं ले सकता।’ शहनाज शो के दौरान भी कई बार सिद्धार्थ शुक्ला का नाम ले चुकी हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading