#MUZAFFARPUR : कोरो’ना से भ’यभीत होने की जरूरत नहीं, बल्कि सज’ग एवं सत’र्क रहें, एहति’यात बरतें : डीएम

WhatsApp Image 2020-03-18 at 19.33.16

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) :  समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आज करोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों के द्वारा की जा रही तैयारियों के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ०चन्द्रशेखर सिंह ने एक समीक्षात्मक बैठक की। साथ ही उन्होंने जिलेवासियों से अपील भी किया कि करोना वायरस को लेकर पैनिक होने की जरूरत नहीं है।

add १

उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से सचेत है एवं तैयारी माकूल है। इस चुनौती से निपटने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भयभीत होने की जरूरत नहीं है बल्कि ऐसी स्थिति में एतिहात बरतें एवं सजग रहें।उन्होंने कहा कि सामान्य /स्वस्थ व्यक्ति को मास्क पहनने की जरूरत नहीं है। संक्रमित व्यक्ति एवं उनके देखरेख करने वाले लोगों के लिए मास्क जरूरी है। सर्दी खांसी बुखार,सांस लेने में कठिनाई आदि का लक्षण यदि दिखाई दे तो तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें। बुजुर्ग व्यक्ति को विशेष तौर पर सजग और सचेत रहने की आवश्यकता है।

St_Xaviers_2020_SM_1

इसके पूर्व बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इस संबंध में अब तक की गई तैयारियों की जानकारी ली साथ ही सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि स्वास्थ विभाग अलर्ट मोड में कार्य करें। किसी भी तरह की कोताही ना बरतें। वहीं सिविल सर्जन मुजफ्फरपुर द्वारा बताया गया कि बाहर से/ अन्य प्रदेशों से आए हुए कुल 59 लोगों की सूची प्राप्त हुई है जिसमें 32 का स्क्रीनिंग किया गया है। साथ ही 11 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई है और सभी रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं।

Tarunabha_15

उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में एवं एसकेएमसीएच में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। संदिग्ध मरीजों की लगातार स्क्रीनिंग की जा रही है। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को हिदायत दी गई कल से ही हर हाल में सफाई अभियान को गति देना शुरू कर दें। उन्हें नगर निगम को निर्देश दिया की 20 सदस्य टीम गठित कर रोस्टर वाइज कार्य कराना सुनिश्चित करें। नालों की सफाई सरकारी कार्यालयों कैंपस एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों घर सफाई अभियान चलाएं।

11

स्वास्थ विभाग भी सफाई अभियान को गति दे।वही आईसीडीएस डीपीओ को निर्देश दिया गया कि आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका के माध्यम से डोर टू डोर लोगों को जागरूक करना सुनिश्चित करें।जनसंपर्क विभाग को निर्देश दिया गया कि शीघ्र जागरूकता संबंधी बैनर और फ्लेक्स का संस्थापन जिला और प्रखंड मुख्यालयों में तथा सार्वजनिक स्थलों पर कराना सुनिश्चित करें।

Ad_1

बैठक में उपस्थित आईएमए के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि लोगों को जागरूक करने हेतु प्राइवेट प्रैक्टिशनर्स चिकित्सक को भी इस अभियान में इंवॉल्व कराया जायेगा। वही एसकेएमसीएच में करोंना सेसंबंधित संदिग्धों के लिए अलग से ओपीडी कार्य करें, इस बाबत भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी विभाग, स्वयंसेवी संस्थाएं, सामाजिक संगठन एवं अन्य संस्थाएं सभी आपसी तालमेल एवं समन्वय के साथ कार्य करें, लोगों को जागरूक करें ताकि इस चुनौती का सामना किया जा सके।

sub1

उन्होंने कहा कि सभी विभागों एवं पदाधिकारियो को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन समर्पण के साथ करें। बैठक में नगर आयुक्त मनीष कुमार मीणा डीडीसी उज्जवल कुमार सिंह अपर समाहर्ता आपदा अतुल कुमार वर्मा सिविल सर्जन सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, आईएम के प्रतिनिधि एवं एसकेएमसीएच के चिकित्सक उपस्थित थे।

DPS_25X33_2

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.