
MUZAFFARPUR/VAISHALI (ARUN KUMAR) : पुलिस मुख्यालय द्वारा डीजीपी के निर्देश पर पटना से आई मद्य निषेध विभाग और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने वैशाली जिले के सराय में बिहार के चर्चित ललन सिंह ढाबा पर छा’पेमारी कर आधा दर्जन से अधिक व्यक्तियों को गि’रफ्तार करते हुए भा’री मात्रा में अवै’ध विदेशी श’राब की बरा’मदगी की है. मौके पर बिहार पुलिस के मुखिया डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय स्वयं मौजूद थे जिन्होने हिरा’सत में लिये गए व्यक्तियों से पूछताछ की. डीजीपी के निर्देश ओर की गई छा’पेमारी की भ’नक लगते ही सराय थाना प्रभारी रंजीत महतो फ’रार हो गए जो डीजीपी के जाने के घंटों बाद तक थाने पर नहीं पहुंचे.

उत्तर बिहार के कई जिलों में चर्चित ललन सिंह ढाबा का नाम वि’ख्यात है. मुजफ्फरपुर से पटना रोड में ललन सिंह ढाबा चेन के अंतर्गत 3 ढाबा, दानापुर, वैशाली आदि जिलों में लाईन होटलों में सबसे च’र्चित नाम है. सराय थाना से महज 100 मीटर की दुरी पर ललन सिंह का सबसे पुराना ढाबा है जो मुजफ्फरपुर पटना फोर लेन घोषित होने के बाद कुछ अंदर चला गया है.

मिली जानकारी के अनुसार श’राब बं’दी के पूर्व से ही ढाबा में ग्राहकों को श’राब परोसा जाता था जो बिहार सरकार के शराब बंदी के बाद भी थाना स्तर पर “मैने’ज” होने के बाद भी बदस्तूर जारी था. वर्षों से चल रहे ललन सिंह ढाबा स्थानीय प्रशासनिक “कृपा” होने के कारण अब तक किसी प्रकार की पुलिस व प्रशासनिक का’र्रवाई से बच रहा था.

इस बीच पुलिस महकमे के मुखिया गुप्तेश्वर पाण्डेय को मिली सूचना के बाद मुख्यालय के आदेश पर बिहार म’द्य नि’षेध विभाग पटना की टीम को सत्या’पन कर का’र्रवाई के आदेश दिए गए. मुख्यालय के आदेश पर बुधवार देर शाम सादी व’र्दी में 3 वाहनों पर सवार होकर म’द्य निषेध विभाग की टीम पटना एसटी’एफ टीम के साथ सराय थाना और ललन सिंह ढाबा और आसपास के इलाके में नि’गाह बनाये रखा. जैसे ही टीम को डीजीपी द्वारा का’र्रवाई का निर्देश प्राप्त हुआ, सादी व’र्दी में टीम के सदस्य ढाबा के अंदर घुसे और श’राब पी रहे लोगों समेत काउंटर पर बैठे ढाबा संचालक को हिरा’सत में ले लिया.


इस बीच डीजीपी स्वयं मौके पर पहुँच गए और हि’रासत में लिये गए लोगों से पू’छताछ की. मुख्यालय द्वारा की गई इस छा’पेमारी की भनक ना तो वैशाली एसपी को थी और ना स्थानीय थाना को. डीजीपी के इस छा’पेमारी की खबर लगते ही सराय थाना प्रभारी थाना रंजीत महतो थाना छोड़ कर फ’रार बताये गए. पुलिस सूत्रों के अनुसार डीजीपी ने थानेदार को निलं’बित कर कार’ण बताओ नो’टिस जारी कर रि’पोर्ट तलब किया है. बताया जा रहा है कि थानेदार को अगले 10 वर्षों तक किसी भी महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती से मु’क्त (रो’क) करने की प्रक्रि’या के साथ ही बर्खा’स्तगी की भी गा’ज गिर सकती है.

इस हेतु डीजीपी द्वारा वैशाली एसपी से रि’पोर्ट तलब करते हुए सराय थानाध्यक्ष के खिलाफ विधिस’म्मत का’र्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निदे’शित किया गया है. पकड़े गए आधा दर्जन से अधिक व्यक्तियों से सराय थाना में डीजीपी ने स्वयं पूछताछ की, और सभी को पुलिस हिरा’सत में रखने के निर्देश दिए. बताया जा रहा है की मुख्यालय के निर्देश पर पटना म’द्य निषे’ध विभाग और एसटीएफ की टीम ने ललन सिंह के ढाबा से भारी मात्रा में अवै’ध विदेशी शरा’ब की भी बरा’मदगी की है.

टीम ने छा’पेमारी के दौरान ढाबा से 177 बोतल शरा’ब, सात केन बियर, 11 हजार नगदी के साथ छह मोबाइल बरा’मद किया. इस दौरान टीम ने ढाबा संचालक समेत सात लोगों को गिर’फ्तार किया है, जिसमें छह शराब के नशे में थे. गिर’फ्तार व्यक्तियों मे ढाबा संचालक राजा कुमार के साथ ही न’शे की हालत में गिर’फ्तार वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के धोबघट्टी गांव निवासी राम किशोर तिवारी, संजीत तिवारी, सतीश तिवारी, अरड़ी गांव निवासी सूरज कुमार, सदर थाना क्षेत्र के ही सलेमपुर गांव निवासी लखिन्द्र पासवान एवं सराय थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव निवासी अनुज कुमार हैं. सभी गिर’फ्तार लोगों का ब्रेथ एनाला’इजर से जां’चोपरांत पुलिस हि’रासत मे जे’ल भेजने की कवा’यद की जा रही है.

ललन सिंह के ढाबा पर छा’पेमारी के दौरान अवै’ध शराब की 180 एमएल की 156 बोतल, 375 एमएल की सात बोतल, 750 एमएल की चार बोतल एवं सात केन बियर बरा’मद किया गया है. गिर’फ्तार युवकों के पास से 11 हजार 400 रुपये नगद एवं छह मोबाइल भी बरा’मद किया गया है. डीजीपी श्री पाण्डेय लगभग एक घंटे तक थाने में बैठ कर श’राब के साथ ढ़ाबा से पक’ड़े गये सभी व्यक्तियों से बारी बारी से पू’छताछ की.


डीजीपी ये जानने की कोशिश कर रहे थे कि आखिरकार फोर लेन हाईवे पर थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर चल रहे ढ़ाबा में श’राब आखिरकार कैसे और किसकी मिलीभ’गत से बिक रही थी, कौन संरक्ष’ण दे रहा था. बताया जा रहा है की उक्त ललन सिंह ढाबा चेन एक आईएएस अधिकारी के किसी रिश्तेदार का है जो वर्तमान में एक बिभाग के निदेशक बताये जाते हैं जो पूर्व मे जिलाधिकारी के पद पर विद्यमान थे, जिस कारण उक्त ढाबा मालिक पर हाथ डा’लने व का’र्रवाई करने से “मै’नेज” पुलिस भी पर’हेज करती थी.

डीजीपी के आने की खबर वैशाली के एसपी और डीएसपी को मिलते ही आ’नन फान’न में वे दल बल के साथ थाने पहुंचे. सूत्रों के मुताबिक सराय थानेदार की मिलीभ’गत से ढाबा और आसपास के इलाके में अवै’ध शरा’ब का का’रोबार धड़’ल्ले से चल रहा था. मुख्यालय के निर्देश पर किये गए छा’पे में इस बात के पु’ख्ता स’बूत मिले हैं. डीजीपी ने इस मामले में स’ख्त का’र्रवाई के निर्देश दिये हैं. डीजीपी के निर्देश पर पूरे मामले की वि’स्तृत जां’च की जा रही है.

मौके पर डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने कहा की-“मैं अब वहीं जाता हूं जहाँ जिस किसी भी थाने की शि’कायत अधिक मिलती है.” उन्होने इशारे में ही बता दिया की सराय थाना की शि’कायते लगातार मिल रही थी. उन्होने कहा की ललन सिंह ढाबा पर श’राब पीने पि’लाने की शि’कायत पर उनके कहने पर ही ग’ठित की गई पटना की टीम ने यह छा’पेमारी की है जिसमें आधा दर्जन से अधिक व्यक्ति’यों को गिर’फ्तार करते हुए अवै’ध श’राब की बराम’दगी की गई है.

उन्होने कहा की क़ानून के अनुपा’लन में जो भी दो’षी पाए जायेंगे या अवै’ध श’राब के का’रोबार में जो भी सं’लिप्त होंगे, चाहे वह कलक्टर हों या नेता, एसपी हो या आईजी, थानेदार हो या डीएसपी सभी पर स’ख्त का’र्रवाई की जाएगी. क़ानून सर्वो’परि है, क़ानून से ऊपर कोई भी नहीं है. बता दें डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने इससे पूर्व गौरीचक थानाध्यक्ष के खिलाफ अवै’ध श’राब बिक्री मामले में मिल रही लगातार शि’कायतों के उपरांत स्वयं गौरीचक थाना पहुँच कर जां’च पड़ताल करते हुए थाना प्रभारी समेत सभी पुलिस कर्मियों को निलं’बित कर दिया था.
