कल से बंद हो जाएगा शो ‘मुझसे शादी करोगे’

‘टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 13वें सीजन की समाप्ति के बाद शुरू हुए रियलिटी शो ‘मुझसे शादी करोगे’ का भी अंतिम समय निकट आ गया है। निर्माताओं ने इस शो को बिग बॉस जैसी टीआरपी कमाने की आशा लेकर शुरू किया था, लेकिन यह उनकी आशाओं पर खरा नहीं उतर पाया।

add १

शो का आखिरी एपीसोड 27 मार्च को प्रसारित होना था लेकिन इसके निर्माताओं ने अब इसे हफ्ता भर पहले यानी शुक्रवार को ही खत्म कर देने का फैसला किया है। ‘मुझसे शादी करोगे’ के शुरू होने के साथ ही इसको 13 हफ्ते तक चलाने की बात कही गई थी। लेकिन अचानक फैले को’रोना वा’यरस के ड’र से सभी शूटिंग्स बंद की गईं इसलिए इस शो पर भी ताला लग गया है।

यह शो ‘बिग बॉस 13’ दो के प्रतिभागियों शहनाज गिल और पारस छाबड़ा के स्वयंवर को लेकर फिल्माया जा रहा था। दोनों प्रतियोगियों को लुभाने के लिए छह लड़कियां और छह लड़के दिए गए थे, जिसके अंत में उन्हें किसी एक को चुनना था।

add

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.