Muzaffarpur : बसों की नहीं हो रही सफाई, सरकारी आदेश भी बेअसर

Muzaffarpur : बैरिया व इमलीचट्टी बस स्टैंड में सरकारी आदेश बेअसर है। यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। स्टैंड से खुलने वाली बसों से सैकड़ों यात्री हर दिन यात्रा करते लेकिन फिर भी बसो में सैनेटाइजर का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। साफ- सफाई का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है, जबकि को’रोना से बचाव में सैनेटाइजर की अहम भूमिका मानी जा रही है।

add १

इमलीचट्टी स्थित सरकारी बस स्टैंड में बीते मंगलवार को बसों पर सैनेटाइजर का छिड़काव किया गया था, लेकिन बुधवार को पुरानी स्थिति बनी रही हैं।

वहीं, बैरिया बस स्टैंड में अबतक सैनेटाइजर की व्यवस्था ही नहीं की गई है। बुधवार को भी यात्रियों की काफी भीड़ रही, लेकिन एक भी बस पर सैनेटाइजर का इस्तेमाल नहीं हुआ। जागरूकता को लेकर भी बैनर- पोस्टर नहीं लगाए गए। एक कर्मी ने बताया कि यहां अबतक सैनेटाइजर की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। बिना साफ- सफाई के ही बस चलाने को विवश है।

add

Input : हिन्दुस्तान

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.