गेट्स फाउंडेशन का एलान, कोविड-19 से ल’ड़ने में मदद के लिए देगा 10 करोड़ डॉलर

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स के गेट्स फाउंडेशन ने दुनियाभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) से लड़ने में मदद के लिए 10 करोड़ डॉलर देने का एलान किया है। बिल गेट्स ने यह भी कहा कि 10 करोड़ डॉलर के अलावा वाशिंगटन की मदद के लिए वे 50 लाख डॉलर देंगे।

add १

गेट्स ने सोशल साइट रेडिट पर यूजर्स के सवालों का जवाब देते हुए बुधवार को कहा कि जांच के लिए शहर और संस्थान बंद करने में कोई परेशानी नहीं है। इसका फायदा यह होगा कि लोग घरों से नहीं निकलेंगे और ऐसे में कोरोना के नए मरीजों की संख्या कम होगी। सामाजिक रूप से अलग रहने का तरीका साफ तौर पर कामयाब रहा।

add

गेट्स ने कहा कि पूरी दुनिया को आर्थिक नुकसान की चिंता तो है ही, लेकिन विकासशील देश ज्यादा प्रभावित होंगे, क्योंकि ऐसे देश अमीर देशों की तरह सामाजिक दूरी नहीं बना सकते। साथ ही विकासशील देशों में अस्पताल कम हैं और उनकी क्षमता भी काफी कम है। उन्होंने बताया कि गेट्स फाउंडेशन डायग्नोस्टिक्स, चिकित्सा शास्त्र और टीके बनाने वाले लैब के साथ काम कर रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.