पूरी दुनिया इस वक्त को’रोना वा’यरस (COVID-19) से जं’ग ल’ड़ रही है। लोगों अपने ही घरों में कैद हैं, क्योंकि बाहर निकलने पर को’रोना से संक्रमित होने का ख’तरा है। घर से बाहर निकलने के कारण लोगों को खाने-पीने और किराना सामान की दिक्कत हो रही है। ऐसे में ऑनलाइन ग्रोसरी (किराना) सामान डिलीवर करने वाले एप्स के डाउनलोडिंग में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है।

Apptopia ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी किया है जिसके मुताबिक पिछले एक सप्ताह में अमेरिका में इंस्टाकार्ट, वॉलमार्ट जैसे एप्स के डेली डाउनलोडिंग में क्रमशः 218 फीसदी और 160 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। इन एप्स को प्रतिदिन 50 हजार से अधिक बार डाउनलोड किया गया है

एपटोडिया ने भारत को लेकर कोई आंकड़ा जारी नहीं किया है, लेकिन भारत में कई लोगों की डिलीवरी या तो कैंसिल हो रही है या फिर देर से डिलीवरी हो रही है। किराना डिलीवरी के अलावा फुड डिलीवरी एप के डाउनलोडिंग भी भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। फुड डिलीवरी एप्स के डाउनलोड्स में 250 फीसदी का इजाफा हुआ है।