दिल्ली से भागा आठवां को’रोना सं’क्रमित म’रीज

को’रोना सं’क्रमित दो नए मामले बुधवार को सामने आने के साथ ही दिल्ली में अब तक दस मा’मलों की पुष्टि हो चुकी है। दिल्ली में मंगलवार को आठवां म’रीज सामने आया था, जो फरवरी में सिंगापुर व मार्च में कनाडा गया था। वहां से लौटने के बाद उसने आरएमएल अस्पताल में स्क्रीनिंग कराई थी, इस दौरान उसका सैंपल जांच के लिए लिया गया था। उसे घर पर ही आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया था, लेकिन रिपोर्ट आने के पहले ही वह सिंगापुर रवाना हो गया। उसके परिवार के आठ लोगों को आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया है। दो लोगों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया है।

add १

दिल्ली में बुधवार को सामने आए दो मामलों में से एक 22 वर्षीय छात्रा है जो लंदन में पढ़ाई करती है। वह उत्तरी दिल्ली के सीसी कॉलोनी में रहती है। 14 मार्च को लंदन से लौटने के बाद उसकी तबीयत खराब हुई। उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दिल्ली का नौवां मामला है।

उसके संपर्क में आए 33 लोगों को आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया है। वहीं दिलशाद गार्डन की रहने वाली 38 वर्षीय महिला भी कोरोना की चपेट में आ गई। वह 10 मार्च को सऊदी अरब से लौटी है। उसके संपर्क में 100 लोगों के आने का पता स्वास्थ्य विभाग को चला है। सभी लोगों को आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया है।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading