को’रोना वाय’रस को लेकर पूरे विश्व में द’हशत का माहौल बना हुआ है। ऐसे में सुरक्षित रहने के लिए हर कोई घर पर ही रहने की कोशिश कर रहा है। वहीं सितारे भी अपने फैंस को घर पर ही सुरक्षित रहने की सलाह दे रहे हैं। इस बीच सुनील ग्रोवर का एक सोशल मीडिया पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उसकी काफी तारीफ कर रहे हैं।

सुनील ग्रोवर ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में सुनील ग्रोवर ने लिखा, ‘कोरोना बहुत ही स्वाभिमानी और आत्मसम्मान से भरा हुआ वा’यरस है। वो तब तक आपके घर नहीं आएगा। जब तक उसे लेने खुद बाहर नहीं निकलते। घर पर ही रहें। उसे लेने बाहर ना जाए।’

सुनील ग्रोवर के इस पोस्ट को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। इस पोस्ट को करीब 80 हजार लाइक्स और 500 से अधिक कमेंट्स हो चुके हैं। हालांकि वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट में सेलेब्स को भी गैर जिम्मेदार बता रहे हैं और उनको भी घर पर रहने की सलाह दे रहे हैं।
