नेहा कक्कड़ का को’रोना वा’यरस पर वीडियो वायरल

सरकार के अलावा बॉलीवुड सितारे भी को’रोना से निपटने के लिए लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण कई वीडियो भी साझा कर चुके हैं। वहीं अब इस लिस्ट में सिनेमाजगत की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ का नाम भी जुड़ गया है। नेहा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है और लोगों से घर में रहने की अपील कर रही हैं।

1.

नेहा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो लोगों से जागरूक रहने और अफ’वाह से बचने की बात कह रही हैं। वीडियो में नेहा कह रही हैं- ‘मैं अपने फॉलोवर्स से कहना चाहती हूं कि घर में ही रहिए। बाहर से कितनी खबरें आईं लेकिन पइसे इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। इस रविवार घर पर ही रहना है। रविवार की शाम को पांच बजे जो को’रोना की रोकथाम में लगे हुए हैं उनके लिए ताली बजाएं, उनकी तारीफ करें।’

.

नेहा वीडियो में आगे कह रही हैं- ‘मैंने सुना है कि लोग अपने पालतू कुत्ते को बाहर निकाल रहे हैं। मैं यही कहूंगी ऐसा मत कीजिए। पालतू कुत्तों से कोरोना का कोई संबंध नहीं है। आपको कोई ख’तरा नहीं। उन्हें अपने घर में ही रखिए। घर में अपने लोगों के साथ मौज मस्ती करें। जो घर के बुजुर्ग हैं उनके साथ लूडो खेलिए, कैरम खेलिए और प्यार दीजिए। आगे भी कई दिनों तक ऐसा ही रहने वाला है, ऐसे में आपको साथ देना होगा।

.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.