तेजप्रताप ने लोगों को बांटे मास्क और सैनिटाइजर

राजद नेता तेज प्रताप ने शनिवार को पटना जंक्शन पर लोगों को मास्क और सैनिटाइजर बांटा। रविवार को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जनता कर्फ्यू लगाने के आह्वान पर तेज प्रताप ने कहा कि कर्फ्यू लगाने से लोगों को नुकसान होगा। प्रधानमंत्री को जागरूकता अभियान चलाना चाहिए। मेडिकल कैंप लगाकर बी’मारी का चेकअप करना चाहिए। बंद करने से बी’मारी और फैलेगी।

1.

तेज प्रताप ने कहा कि हमें आगे बढ़कर लोगों को जागरूक करना है और इस अभियान के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को बताना है। जितने मंत्री और विधायक घर में पैक हो गए हैं, उन सबको बाहर निकलना चाहिए।

.

जनता ने उन्हें इसलिए चुनकर भेजा है ताकि वे लोगों के दुख दर्द में शामिल हों। को’रोना से ड’रने की जरूरत नहीं है, बल्कि लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। लोग सावधानी बरतेंगे तो कोरोना से कुछ नहीं होगा।

तेज प्रताप ने ट्वीट कर लिखा बिहार में सबसे पहले कोरोना से बचने के लिए जागरूकता अभियान के तहत मास्क व सैनिटाइजर वितरण का काम मैंने शुरू किया। अब ये अभियान को’रोना को भगाकर ही रुकेगा।

.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.