दुनिया में को’रोना के भ’य का माहौल है लेकिन इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने सरकार से बड़ी मांग की है। सलमान खुर्शीद ने सरकार से अगले 3 महीने के लिए राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनआरसी) और नागरिकता संशोधन कानून को टालने की बात कही है।

सलमान खुर्शीद ने कहा कि सरकार इस भयावह म’हामारी के बीच प्रदर्शनकारियों के पास जाए और उनसे प्र’दर्शन वापस लेने को कहे। बता दें कि शाहीन बाग में अभी भी सीएए को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है।

साथ ही सलमान खुर्शीद ने लोगों से जनता कर्फ्यू वाले दिन घरों की छत और बालकनी में आने की अपील की है। सलमान खुर्शीद ने उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से अपील की है कि सीएए वि’रोधी प्रदर्शनकारियों के पास जाएं और उन्हें बताएं कि कोरोना की वजह से सीएए जैसी प्रक्रिया को टाल दिया जाएगा। कुछ समय बाद सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच सीएए और एनपीआर को लेकर चर्चा की जा सकती है।
