बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के उमा किंकर ठाकुर ने कहा कि हमारे माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों की ओर से विभिन्न प्रखंडों में कोरोना वायरस से बचाव- रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

लेकिन, को’रोना महामा’री के बीच सरकार शिक्षकों के साथ मूल्यांकन करा रही है, यह काफी निंदनीय है। वे शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में आज भूख हड़ताल के पांचवे दिन शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे।

इधर, जिले के सभी स्कूलों में ह’ड़ताल जारी रहा। इस दौरान राजकीय, राजकीयकृत, प्रोजक्ट, उत्क्रमित मध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों ने तालाबंदी कर पठन- पाठन को ठ’प रखा।
