रजिस्ट्रार का इस्तीफा मंजूर परीक्षा नियंत्रक को प्रभार

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कर्नल अजय कुमार राय का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है, राज्यपाल सह कुलाधिपति ने उनका इस्तीफा मंजूर कर उन्हें पदमुक्त कर दिया है, कुलपति डॉ हनुमान प्रसाद पांडेय के निर्देश पर स्थायी रजिस्ट्रार की नियुक्ति होने तक परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनोज कुमार के रजिस्ट्रार का प्रभार सौंपा गया है.
1.

दरअसल, रजिस्ट्रार कर्नल राय ने 29 फरवरी को कुलाधिपति को स्वास्थ्य ठीक नहीं होने का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा भेजा था. उसकी एक प्रति कुलपति को भी दी थी. इसे तत्कालीन प्रभारी कुलपति डॉ. आरके मंडल ने मंजूर करते हुए विवि से तीन शिक्षकों का एक पैनल भी राजभवन को भेजा था।

.

हालांकि, फिलहाल राजभवन ने स्थायी रजिस्ट्रार की नियुक्ति किये बगैर कर्नल राय के इस्तीफा को मंजूर करते हुए उन्हें पदमुक्त कर दिया है. इस बाबत राजभवन के एडिशनल सेक्रेटरी राम अनुग्रह नारायण सिंह ने शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया।

.

इधर, स्थायी रजिस्ट्रार के रेस में विवि के कई वरीय शिक्षक व पूर्व अधिकारी लगे हैं. वे पैरवी और पहुंच से खुद को योग्य साबित करने में जुटे हैं, लेकिन नये कुलपति होने के कारण रजिस्ट्रार के लिए शिक्षकों का पैनल नहीं तैयार हो सका है। बताया जाता है कि अगले सप्ताह तक कुलपति की ओर से पैनल तैयार कर राजभवन को भेजने के बाद नये रजिस्ट्रार का नोटिफिकेशन संभव हो सकता है।

Input : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.