Muzaffarpur: सड़क जर्जर और नालियां कच्ची

मुजफ्फरपुर के वार्ड नौ शहर के वीआइपी वार्डो में से एक है। वार्ड की सीमा में ही सर्किट हाउस, टिए जाट रेजीमेंट की छावनी, चक्कर मैदान, पूर्व केंद्रीय मंत्री उषा सिन्हा का आवास एवं बिजली ऑफिस स्थित है। सबसे बड़ी बात तो यह है सूबे के नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा का आवास भी इसी वार्ड में स्थित है।

1.

वार्ड में रसुखवालों के साथ साथ गरीबों की भी आबादी है। वार्ड 96 हेक्टेयर में फैला है। और यहां की आबादी 5873 है। वार्ड की विकास की बात करे तो वीआइपी इलाकों में विकास तो दिख रहा है लेकिन स्लम क्षेत्र उपेक्षित है। वार्ड की कई सड़के, मदरसा रोड, चक्कर मैदान रोड एवं चित्रगुप्तपुरी रोड पूरी तरह से जर्जर हो चली है।

.

यहां की एक दर्जन सड़के अभी भी कच्ची है और निर्माण कि बाट जोह रही है। वार्ड में फ्लाईओवर के दोनों तरफ सड़क पर गंदगी का अंबार लगा रहता है। लेकिन उसकी सफाई निगम द्वारा नियमित रूप से नहीं को जाती है। वार्ड की गलियों में भी सफाई बेहतर नहीं है। जल निकासी की सुविधा नहीं होने के कारण मदरसा रोड एवं चक्कर मैदान रोड बरसात में जलजमाव का शिकार हो जाता है।

.

पावर हाउस चौक पर कलवर्ट जाम है जिससे वार्ड के एक हिस्से का पानी नहीं निकाल पाता। वार्ड में पानी की किल्लत आम है। नियमित सफाई का अभाव है। मुख्य पथ का नाला कच्चा है। डंपिंग स्थल के अभाव में सड़क पर कचरा जमा किया जाता है। वार्ड में पेय जल की भरी किल्लत, सर्किट हाउस पंप के बराबर खराब रहने के कारण है। वर्तमान में एनामुल हक यहां के पार्षद है।

Input : दैनिक जागरण

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading