गूगल ने अपने एंड्रॉयड गो यूजर्स के लिए कैमरा गो एप लॉन्च किया है। गूगल के इस कैमरा एप का सबसे बड़ा फायदा होगा कि एंड्रॉयड गो वाले एंट्री लेवल स्मार्टफोन में भी पोट्रेट मोड जैसे फीचर्स मिलेंगे। बता दें एंड्रॉयड गो को गूगल ने साल 2018 में सस्ते स्मार्टफोन के लिए पेश किया था।

गूगल कैमरा गो एप को नोकिया 3.1 स्मार्टफोन के साथ पेश किया है। साथ ही बता दें कि इस एप के साथ लॉन्च होने वाला नोकिया 3.1 दुनिया का पहला फोन है, हालांकि इस एप को दूसरे एंड्रॉयड गो यूजर्स भी प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

एंड्रॉयड गो फोन में गूगल कैमरा गो एप में यूजर्स को पिक्सल फोन के कैमरा एप जैसे सारे फीचर्स मिलेंगे। इस एप में गूगल पिक्सल फोन जैसा ही पोट्रेट मोड भी मिलेगा। इसके अलावा एप में फोटो, वीडियो और अनुवाद का भी फीचर मिलेगा। कैमरा गो एप में गूगल लेंस का भी सपोर्ट है।
