बिहार की राजधानी पटना शहर स्थित एनएमसीएच में भर्ती एक और मरी’ज में कोरो’ना वा’यरस सं’क्रमण की पुष्टि होने के बाद बिहार में इस रोग से सं’क्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर अब चार हो गयी.

बिहार स्वास्थ्य सोसायटी की स्टेट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. रागिनी मिश्र ने बुधवार को बताया कि एनएमसीएच में भर्ती एक और मरी’ज में को’रोना वा’यरस के सं’क्रमण की आज सुबह पुष्टि हुई है.

उन्होंने बताया कि पटना सिटी के मालसलामी इलाका निवासी यह म’रीज गुजरात से गत 8 मार्च को आये थे और वे गत 21 मार्च को एनएमसीएच में भर्ती कराये गये थे.
बिहार में अबतक कोरोना वायरस के 275 संदिग्ध नमूनों की जांच की जा चुकी है. इनमें से चार को संक्रमण की पुष्टि हुई.
