WHO ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ, जानें क्या कहा…

संयुक्त राष्ट्र ने को’रोना वा’यरस के खि’लाफ ल’ड़ाई में भारत के प्रति एकजुटता जताई है, साथ ही विश्व संगठन की स्वास्थ्य एजेंसी के एक शीर्ष अधिकारी ने कोविड-19 वैश्विक महामा’री से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 दिन के लॉकडाउन के कदम को ‘‘व्यापक और मजबूत” बताते हुए उसकी प्रशंसा की.

जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार को’रोना वा’यरस से दुनियाभर में मरने वाले लोगों की संख्या 18,915 हो गई और 165 से अधिक देशों तथा क्षेत्रों में संक्रमण के 422,900 से अधिक मामले सामने आए.

यूनाइटेड नेशंस न्यूज ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘संयुक्त राष्ट्र कोविड-19 के खिलाफ ल’ड़ाई में भारत के साथ एकजुटता से खड़ा है.”’

.

वीडियो में रविवार को भारत में आहूत किए गए ‘जनता कर्फ्यू’ पर भी संज्ञान लिया गया जब देश के 1.3 अरब नागरिक सामाजिक दूरी बनाने की कोशिश के तहत सुबह सात बजे से रात को नौ बजे तक अपने घरों में ही रहे.

यूएन न्यूज ने कहा, ‘‘भारत में कोविड-19 वैश्विक महामा’री को रोकने के लिए 21 दिन का बंद है. संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी डब्ल्यूएचओ सरकार से ‘आक्रामक कार्रवाई’ करने का अनुरोध करती है.”

.

भारत में डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि हेंक बेकेडम ने वैश्विक महामारी से निपटने में देश के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए इसे ‘‘व्यापक और मजबूत” बताया. उन्होंने कहा, ‘‘बीमारी को रोकने के लिए निगरानी, प्रयोगशाला की क्षमता मजबूत करने समेत बड़ी कोशिशें की गई.” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सामाजिक दूरी बनाने की अपील को देशभर में काफी समर्थन मिला

1.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.