गो एयर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ( सीईओ ) विनय दूबे ने बुधवार को कहा है कि को’रोना वाय’रस महामा’री ने विमानन क्षेत्र के राजस्व पर भारी असर डाला है और इसलिए गो एयर के सभी कर्मचारियों के मार्च के वेतन में कटौती की जाएगी।

गो एयर ने पहले ही लागत में कटौती के कुछ उपाय किए हैं। इन उपायों में पायलटों की छुट्टी करना, कर्मचारियों को क्रमिक रूप से अवैतनिक अवकाश पर जाने के लिए कहना और शीर्ष नेतृत्व के वेतन में 50 फीसदी तक कटौती का फैसला शामिल है।

दूबे ने कर्मचारियों से एक आधिकारिक संदेश में कहा, “वर्तमान परिस्थितियों में हमारे पास इसके सिवा कोई विकल्प नहीं बचा है कि मार्च महीने के लिए हम सभी के वेतन में कटौती करेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सबसे कम वेतनमान को सबसे कम नुकसान हो।” भारत ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों को निलंबित कर दिया गया है।
