टेलीविजन रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ के पूर्व प्रतियोगी सिद्धार्थ शुक्ला लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। साथ ही लोगों को को’रोना वा’यरस के प्रति जागरूक करने का काम भी ट्वीट के जरिए कर रहे हैं। इस बीच अभिनेता ने का एक ट्वीट चर्चा में बना हुआ है।

ये ट्वीट इसलिए सुर्खियां बटोर रहा है क्योंकि सिद्धार्थ ने धार्मिक मामलों पर लड़ने वालों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सिद्धार्थ शुक्ला ने ट्वीट किया- ‘मक्का मदीना बंद हो गया है…वेटिकन भी बंद है। तिरुपति, शिरडी भी बंद। भगवान के सभी दरवाजे बंद हो चुके हैं लेकिन अस्पताल अभी भी 24 घंटे खुले हुए हैं और हम लोग धर्म के ऊपर लड़ते हैं।’

सिद्धार्थ के इस पोस्ट पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं। इससे पहले अभिनेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस फैसले पर ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने पूरे भारत में 21 दिन के लॉकडाउन का एलान किया था। पीएम मोदी के इस फैसले की तारीफ करते हुए और अपना समर्थन देते हुए सिद्धार्थ ने ट्वीट भी किया था।
