खुद कैंसल न करें टिकट, नहीं तो कट सकता है आपका पैसा

को’रोना वा’यरस के बढ़ते प्र’भाव को ध्यान में रखकर भारतीय रेलवे ने 14 अप्रैल तक सभी यात्री सेवाओं को पूरी तरह से बंद कर दिया है।

भारतीय रेलवे उन सभी यात्रियों के लिए राहत की खबर लेकर आई है। रेलवे के मुताबिक, यात्रियों को रिफंड के लिए टिकट काउंटर पर नहीं जाना होगा। ई-टिकट अपने आप रद्द हो जाएंगी और सारा रिफंड अपने आप उस अकाउंट में पहुंच जाएगा, जिससे टिकट की बुकिंग की गई थी।

भारतीय रेलवे का कहना है कि देशभर में लॉकडाउन के चलते सभी रेल गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है। तो ऐसे में यात्री अपनी ई-टिकट को खुद कैंसल न करें। यात्रियों को टिकट का पूरा रिफंड अपने आप वापस मिल जाएगा

आईआरसीटीसी प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह का कहना है कि अगर यात्री अपना ई-टिकट कैंसल करते हैं, तो ऐसे में उनकी रिफंड की आधी रकम कट सकती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading